Ilaparazole 10mg uses and benefit and side effect

(Ilaparazole 10mg tablet use in hindi) इलाप्राज़ोल 10mg गोली का उपयोग :-

Ilaprazole 10mg गोली का उपयोग मुख्य रूप से गैस  रोग के उपचार में किया जाता है। कभी कभी ज्यादा तैल वाली चीजों का सेवन करने से पेट से एसिड बंनने लगता है। जिसके कारण शरीर में गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं। गैस के कारण पेट में अपच हो जाती हैं, जिसके कारण भयानक पीड़ा होती है।,भोजन को पचाने की समस्या उत्पन हो जाना। पेप्टिक छाला हो जाना Ilaprazole का उपयोग पेट और आंतों में अल्सर के इलाज में किया जाता है।



(Side-effect of Ilaparazole 10mg) इलाप्राज़ोल 10mg के दुष्प्रभाव:- 

इलाप्राज़ोल के कुछ सामान्य दुष्प्रभाव है जैसे पेट फूलना, चक्कर आ जाना, सिरदर्द होना, थकान, मतली, दस्त होना, कब्ज, अनिद्रा, पेट में दर्द होना, शुष्क मुँह होना, पित्ती, प्रुरिटस, प्रकाश संवेदनशीलता आदि दुष्प्रभाव शामिल हैं।


(Important advice) जरूरी सलाह :- 


आपको कोई भी दवा को शुरू करने से पहले आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इलाप्राज़ोल 10mg का उपयोग करते समय शराब का सेवन नहीं करना चाहिए कियोकि शराब का सेवन से इलाप्राज़ोल 10mg का प्रभाव कम हो जाता हैं। इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह करना उचित है। इलाप्राज़ोल 10mg का उपयोग ऑस्टियोपोरोसिस फ्रैक्चर के बढ़ते जोखिम के कारण होता है। जिन रोगियों को ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी हो उनको अत्यधिक सावधानी के साथ इलाप्राज़ोल का उपयोग करना चाहिए। ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित व्यक्ति इसका सेवन बीना डॉक्टर की परामर्श के इस दवाई का सेवन कभी भी न करे। जो लोगो को जिगर संबंधित बीमारी हो उनको भी इसके सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर ले।



(Side-effect of Ilaparazole 10mg) इलाप्राज़ोल 10mg से संबंधित चेतावनी :-

गर्भावस्था:- गर्भवती महिलाओं को जब तक अति आवश्यक न हो इसके उपयोग  नही करना चाहिए। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर के साथ सभी जोखिमों और लाभों पर सलाह जरूर करें। बीना डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन बिलकुल भी न करे।

स्तनपान:-स्तनपान करने वाली महिलाओं को उपयोग के लिए इस दवा की सलाह नहीं दी जाती है। इस दवा को लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करे।

(General Alert Ilaprazole 10mg) सामान्य चेतावनी इलाप्राज़ोल 10mg:-

बच्चो को इलाप्राज़ोल 10mg लेने की सलाह नहीं दी जाती है।



(Dosage method of Ilaprazole 10mg) इलाप्राज़ोल 10mg की सेवन विधि :-

इलाप्राज़ोल 10mg का उपयोग आप सुबह खाली पेट या भोजन करने से 30 मिनट पहले लें। इलाप्राज़ोल 10mg  टैबलेट फॉर्म को एक गिलास पानी के साथ लेना चाहिये। इसको पूरी तरह से निगल लेना चाहिए, टैबलेट को चबाना या कुचलना नहीं चाहिए। इसके सेवन की अवधि को डॉक्टर से जरूर पूछे। बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन लंबी अवधि तक नही करना चाहिए। 



जरूरी निर्देश:-

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी नेरमेडिसिन डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post