सेब खाने के फायदे

सेब खाने के फायदे



खाली पेट सेब खाने के फायदे :- सेब फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी है। इसमें मौजूद विटामिन और पोषक है जो हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी विभिन समस्याएं इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। जो लोग खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। आइए जानें इससे मिलने वाले 10 फायदे।



सेब खाने के 10 फायदे


 खून की कमी दूर करता है।:-
आपको आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका सीधा असर खून पर पड़ता है। रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन करने से एनिमिया से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून को साफ करने मे भी सहायक होती है।


 कब्ज से  दिलाये छुटकारा:-
आप सभी जानते हैं सुबह पेट न साफ हो तो सारा दिन परेशानी रहती है। अगर आप कब्ज़,गैस और पाचन क्रिया मे होने वाली समस्याओं से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान के कम करता है। आप इसकी जगह पर सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं। 

दांत मजबूत करता है।:-
सेब बैक्टीरिया और वायरस को  भी दूर भगाता है। इससे दांत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। जो लोग पायरिया से परेशान हैं उनको सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका छिलका दाँतो में लगी कैविटी को दूर करने का भी काम करता है। 


 ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है।:-
सेब डायबिटीज रोगी के लिए सर्वाधिक लाभदायक है। सेब को छिलके समेत खाने से खून में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है।


 हड्डियां मजबूत करता है।:-
कैल्शियम से भरपूर सेब का रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियाँ मजबूत होती हैं। अगर आपको हमेशा थकावट महसूस होती है तो खाली पेट 1 सेब का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। और आप हमेशा एक्टिव महसूस करते हैं।

आंखों की रोशनी भी बढ़ता है।:-
आज के समय मे  बड़ों से लेकर छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाकर घूमते हैं। आंखों की कमजोर होती रोशनी को बढ़ाने के लिए बच्चों को रोजाना 1 सेब खिलाएं।  


 दमा रोगी के लिए लाभदायक है।:-
सांस की बीमारी यानि दमा से निजात पाने के लिए सेब या फिर सेब के जूस का सेवन करें। सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। इससे सांस के रोग में राहत मिलती है। 


पाचन क्रिया मजबूत करता है।:-
पाचन क्रिया कमजोर होने पर शरीर को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। सेब शरीर में मौजूद पीएच लेवल को नियंत्रित करने का काम भी करता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। 


मोटापा में रामबाण:-
शरीर में मोटापा कई बीमारियों को न्यौता देता है। इसे कम करने  के लिए सेब खाना शुरू करें। सेब शरीर मे बन रही फाइबर कैलोरी को बर्न करने में मददगार होता है। जिससे आपका मोटापा कम होता है।


 पथरी बनने से रोकता है।:-
सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि सेब का जूस और सिरका भी हमारी सेहत को फल जितना फायदा ही पहुंचाते हैं। पथरी के रोगी को सेब खाने से दर्द में राहत मिलती है। तथा पथरी में भी लाभ मिलता है।


Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post